उरई, मार्च 19 -- उरई।चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा प्रातः 5 बजे से जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही लाउडस्पीकरों के उपयोग को लेकर शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने संबंधित आयोजकों व प्रबंधकों को ध्वनि स्तर नियंत्रित रखने एवं निर्धारित संख्या में ही लाउडस्पीकर लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। पु...