महाराजगंज, फरवरी 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण व धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के प्रयोग को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा जारी निर्देश के अनुपालन में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। गुरुवार को जनपद में एसपी सोमेंद्र मीना के नेतृत्व में एक व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान एसपी ने स्वयं कोतवाली क्षेत्र की विभिन्न मंदिरों, मस्जिदों व अन्य धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर लाउडस्पीकरों की स्थिति व उनके ध्वनि स्तर की जांच की। एसपी के निर्देशन में जिले के सभी सर्किल व थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई शुरू की गई। एएसपी सिद्धार्थ, सभी सीओ व थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित मंदिरों, मस्जिदों व अन्य धार्मिक स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। पुलिस टीमों ने लाउडस्पीकर के लिए वैध अनुमति पत्र, निर्धारित मानक के अनुरूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.