गिरडीह, मार्च 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर के झंडा मैदान स्थित विवाह भवन में रविवार को धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से शुरू हुए इस आयोजन का मुख्य आकर्षण बालिकाओं का शस्त्र प्रशिक्षण रहा। यह प्रशिक्षण आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए दिया गया था। कार्यक्रम में रामायण, महाभारत और भगवद्गीता पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने भक्ति और उत्साह के साथ भाग लिया। जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। मुख्य अतिथि के रुप में नगर निगम गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा, विशिष्ट अतिथियों में आरएसएस के सतीश्वर प्रसाद सिन्हा, गायत्री परिवार के कामेश्वर प्रसाद सिंह, समाजसेवी पूनम प्रकाश सहाय, पूर्व प्राचार्या पुष्पा सिन्हा, शांति भवन की साध्वी बहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.