अलीगढ़, मई 19 -- अलीगढ़। खिरनी गेट स्थित श्री लखमीचंद पांडया खंडेलवाल दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट परिसर श्री विद्यासागर बाल संस्कार केंद्र के तत्वावधान में बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में बच्चों को जैन धर्म से संस्कारित कर जैन धर्म के बारे में अवगत कराया जाएगा। मंदिर के ट्रस्ट के मंत्री विजय कुमार जैन ने कहा बच्चों को शिक्षा के साथ जैन संस्कार के बीज भी रोपण हो, शिक्षा के साथ जैन धार्मिक संस्कार जीवन में बहुत जरूरी है। बच्चे अपने संस्कार भूलते जा रहे हैं। बच्चों को संस्कार और संस्कृति की सही दिशा समाज के धार्मिक शिविरों के माध्यम से मिलती है। रजनी जैन ने कहा कि बालक-बालिकाओं को संस्कारों का शंखनाद कर नैतिक और धार्मिक बनाने की प्रेरणा बहुत जरूरी है। बच्चों में संस्कार रोपण के लिए बाल्यावस्था सबसे उपयुक्त है धार्मिक संस्कार के साथ अ...