शामली, जून 20 -- जमीअत उलमा-ए हिन्द के पदाधिकारियों द्वारा धार्मिक शब्द लिखी फुटबॉल मार्किट में बेचने की शिकायत कर संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस ने सभी फुटबॉल को कब्ज करते हुए सभी स्टॉक वापस करा दिया है। साथ ही दुकानदार को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली प्रतिबंधित वस्तुओं को भविष्य में बंेचे जाने पर सख्त चेतावनी दी है। गत गुरूवार को जमीअत उलेमा-ए हिन्द के पदाधिकारियों ने मौलाना साजिद कासमी के साथ डीएम आलोक यादव को एक शिकायती पत्र देकर बताया था कि शहर के कबाड़ी बाजार स्थित फव्वारा चौक के निकट एक दुकान पर ऐसे फुटबॉल बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, जिन पर धार्मिक शब्द अंकित हैं। यह भी पढ़ें- दुकानदार ने युवक को दी गलियां, ऑडियो वायरल उनका कहना है कि फुटबॉल खेल के दौरान पैरों से मारी जाती है, ऐसे में किसी भी धर्म के पवित्र शब्दों अथवा धार्मिक...