सराईकेला, मार्च 16 -- खरसावां। खरसावां के बेहरासाई में रविवार को धार्मिक विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ श्रीमद्- भागवत पुराण कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेते हुए पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। संगीतमय श्रीमद्भागवत पुराण कथा 21 मार्च, 2026 तक चलेगा। कथावाचक रजत रसराज महाराज के नेतृत्व में खरसावां के तलसाही स्थित सोना नदी से पवित्र जल भरकर कलश यात्रा की शुरुआत हुई। महिला श्रद्धालुओं ने लाल साड़ी पहनकर सिर पर नारियल और फूल मालाओं से सुसज्जित कलश धारण किए और भगवान के जयकारों के साथ यात्रा निकाली।कलश यात्रा सोना नदी से प्रारंभ होकर हाईस्कूल चौक, तलसाई, बाजारसाई, गोपबंधु चौक, कुम्हारसाई होते हुए बेहरासाई स्थित कथा आयोजन स्थल पहुंची। यहां धार्मिक विधि ए...