सिद्धार्थ, मार्च 15 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। बीएसए ग्राउंड में शनिवार को आयोजित सामूहिक विवाह में आशीर्वाद, मुस्कान और नई उम्मीदों का अद्भुत संगम देखने को मिला। एक ही मंच पर जब 331 जोड़े अपने-अपने धार्मिक रिति रिवाज से एक-दूजे का हाथ थामा। किसी ने सात फेरे लिए तो किसी का निकाह और कोई बौद्ध रीति से परिणय सूत्र में बंधा। इससे सामाजिक समरसता और खुशियों की अनूठी झलक दिखाई दी। कहीं शहनाई की मधुर धुन थी, कहीं दुआओं की गूंज, तो कहीं मंगल मंत्रों की स्वर लहरियां, हर ओर नए जीवन की शुरुआत का उल्लास था। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित समारोह में 238 हिंदू, 74 बौद्ध व 19 मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडितों द्वारा, मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलाना द्वारा व बौ...