गिरडीह, मार्च 2 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के गांडेय बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार शाम कार्यक्रम आयोजित करके धार्मिक यात्रा में निकले दो युवकों का स्वागत किया गया। साथ ही दोनों युवकों का उत्साहवर्धन भी किया गया। इस क्रम में स्थानीय युवकों ने अंगवस्त्र और जयकारा लगाकर दोनों युवकों का स्वागत किया। गांडेय दुर्गा मंदिर में दोनों युवाओं को देखने की भीड़ उमड़ पड़ी। बता दें कि दोनों युवक रात्रि विश्राम गांडेय में करने के बाद सोमवार सुबह भगवान जगन्नाथ पुरी की यात्रा के लिए निकलेंगे। बता दें कि बिहार के सीवान जिला निवासी राजा स्केटर और सीतामढ़ी के केशू स्केटर स्केट्स के माध्यम से 12 ज्योर्तिलिंग और 4 धाम की यात्रा में निकले हैं। बातचीत के क्रम में दोनों युवाओं ने कहा कि वे अब तक काशी विश्वनाथ (वाराणसी) और बाबा बैद्यनाथ (देवघर)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.