गिरडीह, मार्च 6 -- गांडेय। बिहार के छपरा जिला निवासी ललिता जी साईकिल के माध्यम से 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा में निकली है। यात्रा के क्रम में वह गांडेय पहुंची। गांडेय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में स्थानीय युवाओं के द्वारा कार्यक्रम आयोजित करके यात्री का स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने अंगवस्त्र देकर और जयकारा लगाकर यात्री का स्वागत किया। बातचीत के क्रम में युवती ने कहा कि वह चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा में निकली है वह बाबा धाम में दर्शन करने के बाद अगले पड़ाव की ओर निकली है। युवती ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य देश के 12 ज्योतिर्लिंगों और 4 धामों के दर्शन कर सनातन संस्कृति का संदेश प्रसारित करना है। मौके पर शक्ति कुमार, गुड्डू कुमार, रुद्रा संकेत कुमार, शंकर राम, नरेंद्र गुप्ता, विकास कुमार पाठक, दिनेश गुप्ता सहित अन्य ग्राम...