धार्मिक यात्रा पर निकले परिवार की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, मां-बेटा गंभीर
गोरखपुर, जुलाई 25 -- सेंवई बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार थाना क्षेत्र के भौवापार गांव का एक परिवार धार्मिक यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश में सड़क हादसे का शिकार हो गया। ओंकारेश्वर से सीहोर स्थित कुबेश्वर धाम जाते समय इंदिरा सागर डैम के पास खड़ी कार में तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भौवापार निवासी ममता गुप्ता और उनके पुत्र अमित गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर के हायर सेंटर रेफर किया गया है。
हादसे का विवरण जानकारी के अनुसार, भौवापार निवासी कन्हैयालाल गुप्ता बुधवार को पत्नी ममता, पुत्र अमित तथा वाराणसी निवासी रिश्तेदारों के साथ मध्य प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकले थे। महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद सभी ओंकारेश्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.