धार्मिक यात्रा पर आई श्रीलंकाई महिला की बिगड़ी तबीयत, लुंबिनी से श्रावस्ती जाते समय मौत
संवाददाता, अगस्त 16 -- UP News: धार्मिक यात्रा पर भारत आई श्रीलंका की एक महिला दर्शनार्थी की शनिवार को लुंबिनी से श्रावस्ती जाते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। 46 विदेशी यात्रियों के दल के साथ टूरिस्ट बस से यात्रा कर रही महिला के सीने में अचानक तेज दर्द उठा। सहयात्रियों ने तत्काल उसे संभाला और दल में शामिल महिला स्वास्थ्यकर्मी ने प्राथमिक उपचार के साथ सीपीआर देकर जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। आनन-फानन बस को बलरामपुर की ओर मोड़कर महिला को जिला मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रीलंका के कालूबौला के रहने वाले तुसारी इनौक की पत्नी 56 वर्षीय कहापोला अदा रैचिगे धार्मिक यात्रा पर भारत आई थीं। टूरिस्ट बस चालक मुकेश के अनुसार 46 यात्रियों का यह दल भोपाल से धार्मिक यात्रा पर निकला था। दल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.