धार्मिक यात्राओं पर धारदार हथियारों के प्रदर्शन पर लगे रोक
बागेश्वर, जून 17 -- देवेंद्र पांडे, कपकोट। उत्तराखंड में धार्मिक यात्राओं पर धारदार हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग होने लगी है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी कपकोट के माध्यम से उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन भेजा है। धार्मिक यात्राओं एवं आयोजनों के दौरान हथियारों के प्रदर्शन पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां विभिन्न धर्मों एवं संप्रदायों के श्रद्धालु धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक शांति एवं धार्मिक अनुष्ठानों के उद्देश्य से यात्रा करते हैं। कांवड़ यात्रा हो, हेमकुंड साहिब यात्रा हो अथवा अन्य कोई धार्मिक आयोजन, सभी धार्मिक यात्राओं में कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने के लिए हथियारों के प्रदर्शन पर समान रूप से नियम लागू किए जाएं। यह भी पढ़ें- ट्रेकिंग रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.