धार्मिक महासंयोग : सोमवती अमावस्या के साथ होगा पुरुषोत्तम मास का समापन
बिहारशरीफ, जून 13 -- धार्मिक महासंयोग : सोमवती अमावस्या के साथ होगा पुरुषोत्तम मास का समापन 19 जून से फिर गूंजेगी शहनाइयां, 15 जुलाई से मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम पावापुरी, निज संवाददाता। धार्मिक दृष्टि से इस वर्ष का पुरुषोत्तम मास एक विशेष महासंयोग के साथ विदा होने जा रहा है। 15 जून को सोमवती अमावस्या के दिन अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) का समापन होगा। अमावस्या का सोमवार को पड़ना इसे और अधिक पुण्यदायी बना रहा है। इसके अगले दिन 16 जून से शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष का आरंभ होगा और चार दिनों बाद 19 जून से विवाह समेत सभी मांगलिक कार्यों पर लगा विराम समाप्त हो जाएगा। करीब एक माह तक चले पुरुषोत्तम मास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, उपनयन, मुंडन एवं अन्य शुभ संस्कार स्थगित रहे। अब शुभ मुहूर्तों की वापसी के साथ ही शहर से लेकर गांवों तक शहनाइयों की गूंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.