कानपुर, जुलाई 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के कैंट विधायक मोहम्मद हसन रूमी ने पुलिस कमिश्नर से शुक्रवार को मुलाकात की। उनके साथ मिले प्रतिनिधिमंडल ने आरोपी महिला नाजिया इलाही खान के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन पुलिस आयुक्त को दिया। विधायक रूमी ने आरोप लगाया कि नाजिया इलाही खान नामक महिला ने पैगंबर-ए-इस्लाम के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियां की हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। यहां पार्षद मोहम्मद मेराज, पार्षद पति फखर इकबाल, अकील शानू, प्रतिनिधि नफीस, जावेद जमील, जिब्रान उस्मानी उस्मानी, दानिश अख्तर, फारूख निजामी, दानिश और जीशान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...