संभल, मार्च 7 -- हयातनगर थाना क्षेत्र में होली पर्व के दौरान कुछ लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों को टारगेट कर नारे लगाए थे। जिसकी वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो दूसरे समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के कस्बा हयातनगर में बुधवार को होली पर्व के दिन कुछ लोगों ने एक घर में दूसरे समुदाय के लोगों को टारगेट करते हुए नारे लगाए और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। गुरुवार को हयातनगर निवासी समीर ने वायरल वीडियो पर आपत्ति जताई और थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच पड़ताल की और शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल उमेश सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर हयातनगर निवासी आकाश, सचिन, वीरू, विनीत और आजेश के खिलाफ धार्मिक भावना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.