सहारनपुर, जून 18 -- सहारनपुर। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर एक समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले युवक के खिलाफ थाना कुतुबशेर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना कुतुबशेर क्षेत्र गांव मानकमऊ स्थित आयशा मस्जिद मोहल्ला निवासी शाहनवाज ने दर्ज कराए मामले में बताया कि 15 जून को उनके मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ। वीडियो देखने पर उसमें दामोदरपुरी निवासी आयुष मोघा धर्म विशेष के लोगों के संबंध में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते दिखाई दिए। आरोप है कि वीडियो में समुदाय विशेष को लेकर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई है। आरोप लगाया कि वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। इससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की भी आशंका है। थाना क...