सिमडेगा, मार्च 27 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। श्रीरामनवमी के अवसर पर गुरुवार की रात्रि महावीर चौक में आयोजित झांकी प्रतियोगिता में जय श्रीराम और जय बजरंग बली के नारे गूंजायमान रहे। श्रीरामनवमी प्रबंधन समिति की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में अखाड़ों के सदस्यों ने विभिन्न धार्मिक प्रसंगो पर झांकी प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में उपस्थित अतिथियों ने सभी लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील करते हुए सभी को राम नवमी और चैत्र नवरात्रि की शुभकामना दी। मौके पर शहर के विभिन्न अखाड़ा के द्वारा झांकी निकाली गई। देर रात्रि ट्रको में सजाकर झांकी महावीर चौक पहुंची थी। जहां लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी थी। हर कोई झांकी की झलक को अपने मोबाइल में कैद करते हुए दिखाई दिया। नारी अब अबला नहीं, सबला है.रामनवमी के अवसर पर नारी सशक्तिकरण की अद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.