मोतिहारी, मार्च 25 -- सिकरहना। ढाका नगर परिषद अंतर्गत मध्य विद्यालय बिसरहिया के एचएम उमेश बैठा पर ग्रामीणों ने एक धार्मिक प्रतीक चिह्न को मंगलवार की संध्या स्कूल से बाहर फेंकने का आरोप लगाते हुए बुधवार को स्कूल में हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप था कि एचएम द्वारा धार्मिक प्रतीक चिह्न को हटाकर स्कूल के बाहर फेंक दिया गया। इस वजह से मंगलवार की शाम को एक घटना भी हो गयी, जिसमें एक किशोर की मौत व दो बच्चे जख्मी हो गये। ग्रामीणों ने उसे स्कूल परिसर में रखा तब पूजा हुआ। हंगामा की वजह से स्कूल के शिक्षक काफी भयभीत रहे तथा शैक्षणिक कार्य भी बाधित रहा। इधर, एचएम ने इन आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताते हुए कहा कि इस तरह की कोई बात ही नहीं हुयी है। ग्रामीणों ने स्कूल में हो हंगामा किया व बेंच डेस्क को तोड़ फोड़ किया। ग्रामीणों ने धक्का मुक्की की।...