धार्मिक पोस्ट के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर, अगस्त 3 -- पुवायां। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली कथित फेसबुक पोस्ट के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने थाना पुवायां पहुंचकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष शांतनु वैश्य और जिला महासचिव शुभम मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आरोपी के विरुद्ध निष्पक्ष एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी धर्म या धार्मिक आस्था का अपमान सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करता है, इसलिए ऐसे मामलों में दोषियों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, प्रदीप जाटव, पवन मिश्रा परदेशी, गणेश मिश्रा, रजत सक्सेना, नीरज वर्मा, दीपक शुक्ला, पुनीत मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.