धार्मिक पेड़ की जगह पर दूसरे समुदाय के लोगों पर अवैध कब्जे का आरोप
पीलीभीत, मई 16 -- पीलीभीत। वनकटी मार्ग पर एक जमीन के करीब स्थित धार्मिक पेड़ पर दूसरे समुदाय के लोगों पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय हनुमान दल के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर और एएसपी ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जगह की पैमाइश कराई है। धार्मिक वृक्ष के चारों ओर तूदाबंदी करने की बात अफसर कह रहे हैं। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम टंडोला में स्थित एक जमीन पर धार्मिक पेड़ लगा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि उस धार्मिक पेड़ की पूजा की जाती है। शनिवार को वट सावित्री व्रत था। इसीलिए गांव और आसपास के क्षेत्र की महिलाओं द्वारा उसे धार्मिक वृक्ष की पूजा की जानी थी लेकिन उसे स्थान पर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इसकी जानकारी मिलने पर राष्ट्रीय हनुमान दल के पदाधिकारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.