गोरखपुर, फरवरी 25 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी के माध्यम से बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी और महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन में ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती एवं उनके शिष्यों पर दर्ज एफआईआर कराने वाले व्यक्ति की पृष्ठभूमि की निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि यह प्रकरण किसी साजिश या दुर्भावनापूर्ण मंशा से खड़ा किया गया है तो उसकी सच्चाई देश के सामने आनी चाहिए। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि देश के प्रतिष्ठित धार्मिक पीठों और संतों को अनावश्यक विवादों में घसीटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.