प्रयागराज, जनवरी 9 -- पंचकोशी परिक्रमा में भाग लेने वाले संतों ने प्रयागराज में धार्मिक पर्यटन को विकसित करने की मांग रखी। पांच दिवसीय पंचकोशी परिक्रमा के समापन दिवस पर शुक्रवार को भारद्वाज मुनि का जलाभिषेक हुआ। इस अवसर पर संतों ने कहा कि प्रयागराज के धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना चाहिए। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री और जूना अखाड़े के संरक्षक महंत हरी गिरी ने कहा कि पंचकोशी परिक्रमा प्रयागराज की प्राचीन परिक्रमा है। इस धार्मिक यात्रा को शुरू करने का मूल उद्देश्य जिले के धार्मिक पर्यटन स्थलों का विकास करना है। पिछले कुछ सालों में तमाम धार्मिक स्थलों को विकसित किया गया है। अभी कुछ स्थलों का विकास करना जरूरी है। इसके साथ ही इन धार्मिक स्थलों का व्यापक प्रचार भी होना चाहिए, जिससे जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिल सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.