ललितपुर, अप्रैल 12 -- ललितपुर। तीर्थचक्रवर्ती मुनि पुंगव सुधासागर महाराज की प्रेरणा से राजस्थान प्रांत में संचालित श्रमण संस्कृति संस्थान बोर्ड सांगानेर जयपुर की ओर से आयोजित 12 वर्षीय स्वाध्याय पाठ्यक्रम की परीक्षा में चार केंद्रों पर 550 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। शहर में श्री अभिनन्दनोदय तीर्थक्षेत्र, दिगम्बर जैन अटा मंदिर, बड़ा जैन मंदिर, शांतोदय तीर्थक्षेत्र चांदपुर-जहाजपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया। परीक्षा प्रभारी आलोक मोदी, राजेश शास्त्री के अनुसार श्रमण संस्कृति संस्थान बोर्ड सांगानेर जयपुर की ओर से 12 वर्षीय स्वाध्याय पाठ्यक्रम में ललितपुर नगर के परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा में प्रतिभाग किया। इसमें उत्तीर्ण होने के पश्चात सिद्धांत शास्त्री, सिद्धांत विशारद, सिद्धांत आचार्य की उपाधि प्रदान की जायेगी। अनुपस्थित अभ्यर्थियों...