धार्मिक न्यास बोर्ड की कमिटी में विशाल कुमार बने सदस्य, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी
सासाराम, जून 16 -- नोखा, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विशाल कुमार को बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड द्वारा गठित श्री यक्षिणी माई साईं संस्थान, भलूनी धाम की कमिटी का सदस्य मनोनीत किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। मनोनयन की सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया। नेताओं ने कहा कि सामाजिक और धार्मिक कार्यों में उनकी सक्रियता का लाभ संस्थान के विकास तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार में मिलेगा। बधाई देने वालों में अनुराग सिंह, मनोज कुमार उर्फ अंग्रेज, दीपक राय, कन्हैया प्रसाद, अनुज प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद, कृष्ण कुमार भार्गव एवं ब्रिज बिहारी प्रसाद सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.