मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष रणवीर नंदन ने कहा कि पर्षद से जुड़े जिन मंदिरों की वार्षिक आय दस लाख रुपये से अधिक है, वहां मंदिर की आय से स्कूल खोले जाएंगे। इससे मंदिर की आय का उपयोग शिक्षा के क्षेत्र में भी किया जा सकेगा। इसके साथ ही पर्षद जल्द ही युवाओं का बड़ा सम्मेलन आयोजित करेगा। इसमें युवाओं को सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक किया जाएगा।

अध्यक्ष का बयान अध्यक्ष रणवीर नंदन बुधवार की सुबह बाबा गरीबनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के बाद संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने विधि-विधान से पूजा कराने के बाद पर्षद के अध्यक्ष को सम्मानित किया। साथ में महामंडलेश्वर अमरनाथ पाठक भी मौजूद रहे। अध्यक्ष ने कहा कि बिहार...