छपरा, मई 10 -- डोरीगंज। एक संवाददाता धार्मिक नगरी चिरान्द में गंगा महाआरती इस बार 29 जून को होगी। तैयारी को लेकर चिरांद विकास परिषद व गंगा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बैठक हुई। परिषद के सचिव श्रीराम तिवारी ने कहा कि आयोजन के पीछे का मुख्य मकसद गंगा की सहायक नदियों के अस्तित्व की रक्षा का संकल्प लेना है। इस संकल्प को सभी साथ मिलकर जनअभियान का रूप देंगे,। बैठक की अध्यक्षता परिषद के वरिष्ठ सदस्य श्रीकांत पाण्डेय ने किया। उक्त अवसर पर राशेश्वर सिंह, बिनोद सिंह,बीपीन बिहारी रमन, अतुल कुमार सिंह मुन्ना, जयदिनेश पाण्डेय, राजकिशोर प्रसाद, मोहन पासवान, उमेश कुमार, चंदन भक्त, सुशील कुमार पाण्डेय, मुकेश कुमार सिंह, कालिका राय, ललन राय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.