छपरा, मई 3 -- डोरीगंज। एक संवाददाता धार्मिक नगरी चिरांद स्थित संगम तट पर गंगा महाआरती का आयोजन आगामी 29 जून को किया जाएगा। इसको लेकर रविवार को एक बैठक चिरांद के तिवारी घाट स्थित श्रीराम तिवारी के आवासीय परिसर में हुई। चिरांद विकास परिषद व गंगा समग्र के सदस्यों ने बैठक में आगामी 29 जून को गंगा आरती व गंगा बचाओ संकल्प समारोह कराने का निर्णय लिया। गंगा महाआरती व गंगा बचाओ संकल्प समारोह में वाराणसी के ग्यारह आचार्य भाग लेंगे। साथ ही शंकर के डमरू, शंख, मृदंग बजाने वाले महाआरती में आकर्षण के केंद्र होंगे। अध्यक्षता गंगा समग्र के जिला सह संयोजक सह चिरान्द विकास परिषद के कोषाध्यक्ष राशेश्वर सिंह ने की। सचिव श्रीराम तिवारी ने कहा कि गंगा मात्र नदी ही नहीं, एक संस्कृति हैं। बैठक में गंगासमग्र के बिपिन बिहारी रमन,सुशील कुमार पाण्डेय,मोहन पासवान,चंदन...