बोकारो, मार्च 27 -- कथारा/खेतको। बेरमो अनुमंडल अंतर्गत पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको शिव मंदिर के समीप शुक्रवार की शाम रामनवमी जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। महावीरी झंडा खड़ा करने के दौरान 132 केवी (1 लाख 32 हजार वोल्ट) हाइटेंशन लाइन के संपर्क में आने से एक किशोर सहित सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। वहीं सभी घायलों को जारंगडीह स्थित जनता हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल फिलहाल खतरे से बाहर हैं, लेकिन करंट की वजह से उनके हाथ-पैर और कंधे बुरी तरह झुलस गए हैं। वहीं घायल रूद्र रविदास घर लौट गया था। घायलों में सुरेंद्र सिंह (35 वर्ष), गुलाबचंद दास (28 वर्ष), मिथुन ठाकुर (30 वर्ष), अनिल रविदास (40 वर्ष), ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.