धार्मिक टिप्पणी पर पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ तहरीर, जांच
कुशीनगर, जून 30 -- कुशीनगर। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ देवी-देवताओं के संबंध में सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को लेकर सोमवार को पटहेरवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणियों से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में वैमनस्य का माहौल पैदा होने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पटहेरवा थाना क्षेत्र के अमवा श्रीदुबे गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता ज्ञानेश्वर उर्फ दीपक द्विवेदी अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर सौंपी। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सोशल मीडिया के माध्यम से देवी-देवताओं के बारे में अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां करते रहे हैं, जिससे हिंदू जनमानस की भावनाएं आहत हुई हैं और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.