बलरामपुर, जुलाई 1 -- उतरौला, संवाददाता। कथित धार्मिक टिप्पणी के विरोध में बुधवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने उपजिलाधिकारी उतरौला के माध्यम से मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सौंपकर संबंधित मामले में वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की। शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन सौंपते हुए समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसी टिप्पणियों से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसको लेकर मुश्लिम समाज में रोष व्याप्त है। दिए गए ज्ञापन में अधिवक्ता आयशा फैजान खान, मुहीब खान, आरिफ खान, मोहम्मद कैश, शोएब खान, सुफियान खान सहित तमाम मुस्लिम समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि नाजिया इलाही खान द्वारा की गई कथित टिप्पणियां आपत्तिजनक हैं। उन्होंने शासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उनका उद्देश्य लोकतांत्रिक व संवैधा...