सासाराम, मार्च 28 -- डेहरी, एक संवाददाता। शहर में शुक्रवार रात विभिन्न संगठनों द्वारा रामनवमी का जुलूस निकाला गया था। इस दौरान जुलूस में शामिल कुछ युवकों द्वारा बारह पत्थर जामा मस्जिद के समीप एक धर्म के विरुद्ध नारेबाजी की गई थी। हालांकि इसे लेकर जब तक तनाव होता, आसपास के लोगों व पुलिस- प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। जुलूस आगे बढ़ा, किंतु मुख्य बाजार में आने के साथ हीं पुनः धार्मिक टिप्पणी व गलत नारेबाजी की जाने लगी। इसे लेकर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। किंतु पुलिस ने वायरल वीडियो में शामिल लोगों को चिन्हित करने में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.