बागपत, मार्च 9 -- बड़ौत। हिलवाड़ी गांव में शुक्रवार रात छोटी मस्जिद में असामाजिक तत्वों द्वारा धर्मिक पुस्तक फाड़ने व तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने रविवार को मस्जिद के आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले। हिलवाड़ी गांव में शनिवार सुबह नमाज पढ़ने के लिए लोग पहुंचे तो उन्हें वहां सामान बिखरा हुआ मिला। बर्तन समेत अन्य समान भी टूटा हुआ था। धार्मिक पुस्तक के पन्ने भी फर्श पर फैले हुए थे। जिससे लोगों में आक्रोश पनम गया। वहां लोगों ने एकत्र होकर हंगामा किया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शक के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया हुआ है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि मस्जिद के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.