उन्नाव, अप्रैल 4 -- गंजमुरादाबाद। शनिवार को क्षेत्र पहुंचे जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग की तरफ से कराए गए धार्मिक स्थल के जीर्णोद्धार का निरीक्षण कर मंदिर में पूजन कर निर्माण कार्य की जानकारी ली तथा ग्रामीणों की समस्याएं सुन निस्तारण का निर्देश भी दिए। असल मे बांगरमऊ तहसील में समाधान दिवस कार्यक्रम के बाद शनिवार शाम तकरीबन 4:20 बजे जिलाधिकारी गौरांग राठी पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला क्षेत्र के गांव कुशराजपुर पहुंचा। जहां पर पर्यटन विभाग की तरफ से माता फूलमती देवी मंदिर का 51 लांख की लागत से मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है, इस मंदिर का निरीक्षण कर देवी पूजन अर्चन में डीएम ने भाग लिया। साथ ही निर्माण कार्यों के प्रति जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...