धार्मिक कार्यक्रम से लौट रही महिला की चलती बाइक से गिरकर मौत
हमीरपुर, मई 28 -- हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। महोबा जनपद खिरुही खम्हरिया निवासी 50 वर्षीय रामरती पत्नी घनश्याम अपने बेटे के साथ बाइक से मौदहा कस्बे में मंगीपुरवा के रामेश्वरधाम मंदिर के एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मां-बेटे दोनों वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में रामरती अचानक चलती बाइक से फिसलकर सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से रामरती को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौदहा कोतवाली पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.