प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 30 -- अजगरा बाजार में सनातन धर्म रक्षक समिति के राष्ट्रीय कार्यालय उद्घाटन के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष शुक्ला सनातनी शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद कार्यालय में सुंदरकांड पाठ कर प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में समिति से जुड़े लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रामाश्रय शुक्ल, जगदीश पारासर, प्रशांत डीडवानिया, वीरेंद्र शर्मा, प्रवीण शर्मा, दयालानंद सरस्वती, कैलाश सिंह, शशिकुमार चौधरी, अरुण देव शुक्ल, मनीष शुक्ल, लक्ष्मीकांत, अशोक शुक्ल, सूर्यमणि, मृत्युंजय शुक्ल दया शंकर तिवारी सहित कई प्रदेश से आए अतिथि भी शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.