हमीरपुर, अप्रैल 4 -- मुस्करा, संवाददाता। कस्बे में 76 वर्षों से चली आ रही पूर्णिमा के दिन जवारे निकालने की परंपरा के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एक व दो अप्रैल को झांसी के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं उत्सव के अंतिम दिन कानपुर के प्रसिद्ध राहुल काली इंटरनेशनल झांकी ग्रुप द्वारा मां कालका देवी प्रांगण में शानदार व आकर्षक जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान एंकर मुकेश राय ने अपनी मनमोहक शैली से माहौल को भक्तिमय बना दिया। झांकी ग्रुप द्वारा राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती, गणेश वंदना, माता काली, सुदामा चरित्र तथा भगवान विष्णु के अवतारों की मनोहारी झांकियों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही राधा-कृष्ण के भजनों पर प्रस्तुत नृत्य ने उपस्थित श्रद्धालुओं...