सोनभद्र, अप्रैल 1 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि सोनभद्र में पर्यटन की अपार संभावनाए हैं। इसको दृष्टिगत रखते हुए पर्यटन विभाग ने प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। डीएम ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत शिवद्वार मंदिर (घोरावल), राजा नल मंदिर, राम मंदिर (विढ़मगंज) एवं खैरटिया पिकनिक स्पॉट का समग्र विकास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन स्थलों पर सौंदर्यीकरण, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार तथा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा हेतु हॉल, शौचालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। इन स्थानों पर वर्ष भर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का आवागमन बना रहता है, जिसे ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग द्वारा इन मंन्दिरों को व्यवस्थित एवं आकर्षक रूप देन...