रांची, मई 22 -- राहे, प्रतिनिधि। सोलहआना समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय नवरात्र अखंड हरीनाम संकीर्तन का समापन शुक्रवार सुबह श्रद्धा, भक्ति और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पूरे नौ दिनों तक क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए और हरिनाम संकीर्तन का आनंद लिया। कार्यक्रम में झारखंड और पश्चिम बंगाल से पहुंची विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने लगातार हरिनाम संकीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

आयोजन के प्रमुख अतिथि गुरुवार देर रात आयोजित जागरण कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो शामिल हुए। उन्होंने राधा-कृष्ण प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। अपने संबोधन में सुदेश महतो ने कहा कि अखंड हरीनाम संकीर्त...