हजारीबाग, मई 29 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही के गौरिया गांव में भक्ति जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक मनोज कुमार यादव ने किया। श्रीशतचंडी महायज्ञ के मौके पर आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाजिक समरसता और अध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं। भक्ति जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विधायक ने कहा कि महायज्ञ और जागरण जैसे अध्यात्मिक समारोह लोगों को संस्कृति और परंपरा से जोड़ने का कार्य करते हैं। आयोजन समिति एवं ग्रामीणों की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था का केंद्र बन गया है। जागरण कार्यक्रम में जिला परिषद के उपाध्यक्ष किशुन यादव, जिप प्रतिनिधि गणेश यादव, मुखिया प्रतिनिधि राजन ओम, प्रो जयप्रकाश आनंद, रितेश गुप्ता के साथ साथ मह...