पाकुड़, मई 12 -- महेशपुर। प्रखंड के हरीशपुर स्थित जामा मस्जिद की तामीर व तरक्की के उद्देश्य से इस्लाहे मुआशारा कान्फ्रेंस के तहत सोमवार रात को एक भव्य जलसा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जलसा में विशेष रूप से हजरत मौलाना व अल्लामा जमील अहमद साहब कासमी (बंगलौर) तथा हजरत मौलाना मुफ्ती सोहराब अली साहब कासमी (कोलकाता) उपस्थित रहे। दोनों विद्वानों ने अपने खुसूसी खिताबत में इस्लाहे मुआशरा, यानी समाज सुधार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला。

कार्यक्रम का महत्व कार्यक्रम में उपासना मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और समरसता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे...