मधेपुरा, जनवरी 3 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि।नए साल की खुशी में लोगों ने जमकर मौज- मस्ती की। ग्रामीण इलाकों में धार्मिक आयोजनों के साथ नए साल का आगाज हुआ। भजन - कीर्तन और अखंड रामधुन की गूंज देर रात तक सुनाई देते रही। कुछ जगहों भगैत गायन का भी दौर चला। प्रखंड के नौहर गांव स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर में हर साल की भांति इस बार भी नए साल की खुशी में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। ग्रामीण पंडित बिरेंद्र झा ने बताया कि रामायण पाठ का आयोजन चौबीस घंटे तक जारी रहेगा। गांव के बड़े - बुजुर्ग इसमें भाग ले रहे हैं। धार्मिक आयोजन से माहौल श्रद्धापूर्ण बना रहा। दूसरी तरफ नए साल पर लजीज व्यंजनों के प्रति लोगों में विशेष उत्साह दिखायी दिया। प्रतिबंध के बावजूद चोरी- छिपे मादक पेय पदार्थों के सेवन से भी लोग बाज नहीं आए। फोटो ::: ग्वालपाड़ा में नए साल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.