लखनऊ, फरवरी 14 -- लखनऊ। संवाददाता। रमजान के पवित्र महीने और आगामी त्योहारों को देखते हुए रॉयल पैसेल में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने सभी समुदाय से शांति बनाए रखने का अनुरोध किया। डीसीपी ने कहा कि किसी अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कहीं कोई घटना हो तो तुरंत पुलिस को खबर करें। मौलाना यासिर अब्दुल रहीम फारूकी लोगों से शांति व्यवस्था और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। कहा कि रमजान के दौरान निकलने वाले जुलूस और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाए। बैठक में शहर की सड़कों पर लगने वाले जाम की समस्या पर भी चर्चा की गई और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी। एडीसीपी पश्चिम ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट न करने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.