पटना, मार्च 20 -- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने विभिन्न धार्मिक आयोजनों और मेलों के सुचारु संचालन और बेहतर व्यवस्था के लिए एक करोड़ 63 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार आस्था एवं परंपरा के बड़े धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को सुरक्षित, व्यवस्थित और जनहितकारी बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसे आयोजनों में कमी नहीं होने दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पटना नगर क्षेत्र में रामनवमी शोभायात्रा के आयोजन के लिए 50 लाख की स्वीकृति दी गई है। पटना के दुल्हिन बाजार स्थित उलार धाम सूर्य मंदिर में चैती छठ मेला के लिए छह लाख, औरंगाबाद के प्रसिद्ध देव चैती छठ मेले के लिए 30 लाख, दरभंगा राम दरबार चौक महावीर मंदिर रामनवमी मेले के लिए पांच लाख की मंजूरी दी गई है। मुंगेर के सीताकुंड मेले के लिए 21 लाख,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.