लोहरदगा, अप्रैल 26 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा प्रखंड के चितरी महुआ टोली स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा सह भंडारा कार्यक्रम भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर जय श्रीराम समिति के जिला संरक्षक अजय सोनी,ओम महतो,बजरंग करवा,उपेंद्र कुशवाहा सहित कई पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यक्रमों में निरंतरता और बड़ी भागीदारी पर बल दिया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। पूरे आयोजन में धार्मिक माहौल देखने को मिला, जहां मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।जय श्रीराम समिति के जिला संरक्षक एवं अन्य पदाधिकारियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.