औरंगाबाद, अप्रैल 22 -- दाउदनगर प्रखंड के कनाप स्थित सूर्य मंदिर परिसर में श्री दुर्गा माता एवं हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा तथा श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देर रात भारत सरकार के पूर्व मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पहुंचे। अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठान देशभर में होने चाहिए, क्योंकि संस्कृत और संस्कृति के माध्यम से ही सनातन परंपरा का संरक्षण संभव है। उन्होंने कहा कि मनुष्य इस धरती पर कुछ समय के लिए आता है लेकिन भारत माता, सत्य और सनातन अमर हैं। ऐसे में सभी लोगों को इस प्रकार के पुनीत कार्यों में भाग लेकर समाज को जागरूक करना चाहिए और सत्कर्म के प्रति समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने नारी शक्ति वंदन विधेयक का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका विरोध करने वाले दलों को देश की महिलाएं समय आने पर जवाब देंगी। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.