धार्मिक अनुष्ठान से भक्तिमय बना माहौल
अररिया, अप्रैल 28 -- भरगामा। निज संवाददाता भरगामा प्रखंड के शंकरपुर गांव में नौ दिवसीय श्री राम कथा सह धार्मिक ज्ञान यज्ञ महोत्सव आयोजन किया जा रहा है। इसका समापन 28 अप्रैल को पूरे वैदिक विधि विधान तथा विशाल भंडारे के साथ होगा। इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पहुंचकर यज्ञ की परिक्रमा कर आहूति दे रहे हैं। वे श्री राम कथा का श्रवण भी कर रहे हैं। काफी दूर-दूर से भक्तों का लगातार आगमन हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना है। यह आयोजन अयोध्या धाम से पूज्य श्री 1008 महामंडलेश्वर प्रेमदास महाराज उर्फ मौनी बाबा सहित अन्य संत महात्माओं के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है। यह भी पढ़ें- नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान से भक्तिमय बना माहौल कथा के आठवें दिन सोमवार को वृंदावन से पधारे आचार्य संतोष जी महाराज ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.