अररिया, अप्रैल 6 -- अररिया, वरीय संवाददाता अंजनी के लाल वीर हनुमान जन्मोत्सव समारोह को लेकर मारुति मंदिर अररिया आरएस में आध्यात्मिक माहौल है। शनिवारको लक्ष्मी नारायण पूजा अर्चना के बाद बाद रविवार को भी अन्य धार्मिक अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार से शुरू हुआ, इस दौरान मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पारंपरिक विधि -विधान सें लक्ष्मी नारायण पूजन कार्यक्रम हुआ। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच भक्ति और आस्था का अदभुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रमों के संबंध में स्वामी ओम जी महाराज ने बताया कि नब्बे के दशक सें मंदिर में हर साल हनुमान जन्मोत्सव समारोह आयोजित किया जाता रहा है। इस वर्ष भी 31 मार्च सें विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है आनेवाले दिनों में प्रतिदिन मंगल प्रवचन , सुंदर काण्ड का सामूहिक पाठ, हनुमान चालीसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.