देवघर, फरवरी 27 -- जमुवासोल पंचायत के मंझली मेटरिया गांव में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। आयोजक राजीव भोक्ता ने बताया कि गांव में शांति एवं सुख, समृद्धि के लिए चंडी पाठ व अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की जा रही है। गुरुवार को कुमारी कन्याओं व महिलाओं के साथ दर्जनों ग्रामीण गाजे-बाजे व ढोल-नगाड़ों के साथ जमुनियाटांड़ जोरिया पहुंचे। पंडित जितेंद्र तिवारी, रूपेश तिवारी, अजय मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-पाठ कराकर जल भरवाया। महिलाएं एवं कुमारी कन्याएं माथे पर जल भरा कलश लेकर पूरे गांव का भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल पहुंची। पंडितों ने विधि-विधान से तीन दिवसीय अनुष्ठान शुरू किया। बताया गया कि संध्या आरती, भजन-कीर्तन के साथ अंतिम दिन यज्ञ, हवन, कुमारी पूजन के उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। कार्यक्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.