जहानाबाद, अप्रैल 18 -- कुर्था, निज संवाददाता। कुर्था प्रखण्ड मुख्यालय अवस्थित गायत्री मंदिर की स्थापना के पहली वर्षगांठ पर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान रविवार से आरंभ किया जायेगा। इस आशय की जानकारी गायत्री मंदिर कुर्था के मुख्य ट्रस्टी चितरंजन शर्मा व प्रबन्धकारणी के मुख्य सदस्य डा रामविनय सिंह यादव ने दी। मंदिर प्रबंधन के द्वय पदाधिकारियों ने बताया कि गायत्री मंदिर के स्थापना के प्रथम वर्षगांठ अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाला जायेगा और सांध्य के समय दीप यज्ञ का आयोजन किया जायेगा। दो दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में सोमवार को हवन व भंडारे के साथ संपन्न होगा। यह भी पढ़ें- अररिया : नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ को ले रानीगंज में निकली भव्य कलशयात्रा जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। प्रथम वर्षगांठ पर मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.