अल्मोड़ा, फरवरी 13 -- अल्मोड़ा। धारानौला स्थित गैस गोदाम के पास के जंगल में अज्ञात कारणों से गुरुवार शाम के समय आग धधक उठी। इससे आसपास में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आग को बढ़ता देख अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना पर करीब साढ़े छह बजे रेंजर मोहन राम आर्या के नेतृत्व में वन विभाग और अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद एमएफई से पंपिंग कर एक होज रील की मदद और टहनियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.